जालोर में उर्स मुबारक की तैयारियां तेज, दरगाह किला शरीफ पर सजेगा सूफियाना रंग

 जालोर में उर्स मुबारक की तैयारियां तेज, 

दरगाह किला शरीफ पर सजेगा सूफियाना रंग


 जालोर-शहर के ऐतिहासिक किला शरीफ स्थित शहीद ख्वाजा मीरा मलिक शाह दातार दरगाह में 13 शव्वाल, हिजरी 1447 (गुरुवार, 2 अप्रैल 2026) को उर्स मुबारक श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

उर्स के अवसर पर नमाज-ए-असर के बाद निशान और चादर पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। वहीं नमाज-ए-इशा के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। इसके बाद सूफियाना माहौल में मेहफिल-ए-कव्वाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कव्वाल नुसरत कादरी अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा इरफान तुफैल एंड पार्टी (जोधपुर) भी अपनी शानदार कव्वाली से समां बांधेंगे।

उर्स को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook