जालोर में ‘गौ राष्ट्रमाता’ अभियान की तैयारी तेज, सर्व समाज को जोड़ने की पहल

जालोर में ‘गौ राष्ट्रमाता’ अभियान की तैयारी तेज, 

सर्व समाज को जोड़ने की पहल



जालोर में स्थित जालंधर नाथ धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने को लेकर व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। शनिवार रात हुई इस बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और गौ सेवकों ने भाग लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया।

बैठक में तय किया गया कि 27 अप्रैल 2026 को तहसील और जिला स्तर पर महाअभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया जाएगा। इस अभियान के जरिए केंद्र और राज्य सरकार तक मजबूत तरीके से मांग पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

आयोजकों ने बताया कि यह पहल किसी एक समाज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलाई जाएगी। उनका कहना है कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook