राज्यपाल का जालोर दौरा: शहीदों को नमन, विकास कार्यों को दी नई गति

 राज्यपाल का जालोर दौरा:

 शहीदों को नमन, विकास कार्यों को दी नई गति



जालोर। राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े गुरुवार को जालोर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

सुबह जयपुर से रवाना होकर वे हेलीकॉप्टर के जरिए जालोर पहुंचे। वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल सीधे पुलिस लाइन क्षेत्र में बने शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर स्मारक का लोकार्पण किया और शहीदों को नमन किया।

यह स्मारक भामाशाह रमेश जैन के सहयोग से करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है, जो जिले के वीर जवानों की याद में बनाया गया है।

इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र नगर रोड स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बैंक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विकास और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को जरूरी बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।

दौरे के अगले चरण में राज्यपाल जालोर क्लब सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जहां नागरिक सहकारी बैंक की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।

इस दौरे को जिले में विकास और सम्मान दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook