जयपुर के संजय मार्केट में टायर गोदाम में भीषण आग, तंग गली में फंसी दमकल टीम

 जयपुर के संजय मार्केट में टायर गोदाम में भीषण आग, 

तंग गली में फंसी दमकल टीम


जयपुर के संजय मार्केट स्थित मिश्रा जी की गली में बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम चार मंजिला इमारत में संचालित हो रहा था और निचले हिस्से में बड़ी संख्या में टायर रखे हुए थे, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए।

आग लगने के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तंग गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, हालांकि टायरों में आग लगने के कारण धुआं और लपटें तेजी से फैल रही हैं।



एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook