ट्रेन की चपेट में युवक का हाथ कटा, हालत गंभीर:
बाड़मेर से जोधपुर रेफर, पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी किए फोटो
ट्रेन की चपेट में युवक का हाथ कटा, हालत गंभीर:
बाड़मेर से जोधपुर रेफर, पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी किए फोटो
बाड़मेर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
घटना शहर के शास्त्री नगर अंडरपास के पास रविवार शाम करीब 7 बजे की है। जीआरपी पुलिस के अनुसार मुनाबाव से बाड़मेर आ रही पैसेंजर ट्रेन के पास एक युवक अचानक चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया।
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल चुन्नीलाल ने बताया कि घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more
ठीक