NH-25 पर सिवरेज का कब्जा सर्विस लाइन बनी मुसीबत; पैदल आवाजाही ठप, कारोबार प्रभावित

NH-25 पर सिवरेज का कब्जा

सर्विस लाइन बनी मुसीबत; पैदल आवाजाही ठप, कारोबार प्रभावित


बालोतरा-के कल्याणपुर कस्बे में नेशनल हाईवे-25 के पास बनी सर्विस लाइन इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सुविधा के लिए बनाई गई यह सर्विस लाइन सिवरेज के पानी से लबालब भरी हुई है, जिससे पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन चालकों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

कस्बे में बने ओवरब्रिज के दोनों ओर हालात खराब हैं। बिना बारिश के ही सिवरेज का पानी लगातार सर्विस लाइन में भर रहा है। यही रास्ता आसपास के करीब 100 से अधिक गांवों को जोड़ता है, जहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। कपड़ा व्यापारी जबरसिंह के अनुसार, पिछले दो सालों से सिवरेज और नाले का पानी यहां जमा हो रहा है, लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। पानी भरा होने के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंच ही नहीं पाते।

वहीं मोबाइल दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विस लाइन में पानी भरने से लोगों का आना-जाना प्रभावित हुआ है, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और व्यापार फिर से पटरी पर लौट सके

और नया पुराने

Column Right

Facebook